Anuj Tyagi
योग साधना यशवीर आश्रम का 23वां वार्षिक महोत्सव सम्पन्न, स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज के सामने रखे पांच प्रस्ताव
मुज़फ्फरनगर। बघरा बिजली घर के पास स्थित योग साधना यशवीर आश्रम का 23वां वार्षिक महोत्सव एवं 51 किलो शुद्ध देसी घी के द्वारा संकट मोचन महायज्ञ भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों स्त्री-पुरुषों ने बड़ी श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में तीन कुंडली महायज्ञ में चारों वेदों के पवित्र मंत्रों के उच्चारण के साथ घी सामग्री की आहुति देकर अपने परिवार के कल्याण तथा सनातन धर्म और भारत देश की रक्षा हेतु प्रार्थना की।
आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने महायज्ञ में आए हिंदुओं को सनातन धर्म की तरफ बढ़ते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इस्लामी खतरे के प्रति सतर्क और सावधान किया। उन्होंने कहा कि जब तक भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक देश और सनातन धर्म सुरक्षित है। जिस दिन सनातन धर्म को खतरा होगा, उसी दिन देश का संविधान भी खतरे में पहुँच जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश के अंदर कई प्रकार के जिहाद चलाए जा रहे हैं और इनका मकसद भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना है, लेकिन सनातन धर्म के लोग इन सपनों को कभी पूरा नहीं होने देंगे।
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जैसे हमारे पूर्वज मुगलों से लड़कर अपने बलिदान से सनातन धर्म को सुरक्षित रख गए, उसी प्रकार आज भी हिंदू समाज का बच्चा-बच्चा हर प्रकार के जिहाद का डटकर मुकाबला करेगा और मुंहतोड़ जवाब देगा।
उन्होंने हिंदू समाज के सामने पांच प्रस्ताव रखे—
- नवरात्र में किसी भी थूक-मूत्र जिहादी से व्रत खोलने का सामान, खाने-पीने का सामान या पूजा का सामान न खरीदा जाए। पूजा सामग्री केवल वहीं से खरीदी जाए जहां भगवान वाराह का चित्र हो।
- लव जिहाद में फँसी हिंदू लड़कियों और महिलाओं को हर हाल में कानून के दायरे में रहकर वापस लाया जाए।
- कोई भी थूक-मूत्र जिहादी हिंदू देवी-देवताओं के नाम का बोर्ड अपने होटल, ढाबे, या दुकान पर न लगाए। यदि लगाए तो हिंदू समाज धरना देगा जब तक बोर्ड न हटे।
- इस्लाम मजहब के लोग सनातन धर्म की पूजा सामग्री न बेचें। हिंदू समाज को अपवित्र और खंडित सामग्री नहीं खरीदनी चाहिए।
- हर गाँव और कस्बे में सप्ताह में एक दिन सभी हिंदू मंदिरों में एकत्र होकर पूजा-पाठ और धर्म रक्षा पर चिंतन करें। हर घर से कम से कम एक व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हो।
मुख्य वक्ता अशोक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को जातीय बंधन तोड़कर एकजुट होकर हर प्रकार की सनातन विरोधी चुनौती से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि यह सदी सनातन धर्म की है और सभी को इसमें सहयोग देना होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।



