बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर आज संगठन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रियंका चौधरी, मेरठ मंडल प्रभारी सदस्यता अभियान एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका अत्री ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा और बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया, ताकि आने वाले जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों की दिशा स्पष्ट हो सके।

सभा में क्षेत्रीय महासचिव एवं जिला प्रभारी सदस्यता अभियान सतीश राठी ने सक्रिय सदस्यता अभियान पर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कार्यक्रम की व्यवस्थापन में योगदान दिया। इसके अलावा, वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र तेवतिया, प्रोफेसर भीष्म चौधरी, राष्ट्रीय सचिव प्रोफेशनल मच राजपाल, विकास चौधरी, उत्तम चौधरी और अंजू मुस्कान समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने के लिए दूर-दराज से आए कार्यकर्ताओं का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *