कुल्हेड़ी में एपीजे अब्दुल कलाम प्रतियोगिता समारोह सम्पन्न, विधायक पंकज मलिक ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर। विकासखंड चरथावल के ग्राम कुल्हेड़ी स्थित एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी कॉलेज में 15 फरवरी 2026 रविवार को एपीजे अब्दुल कलाम प्रतियोगिता समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान विधायक पंकज मलिक ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।

उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। विधायक ने भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजमत राव, फैजयाब पुंडीर, सलीम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), तौहीद मास्टर तथा आसिफ सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर बल देते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *