चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई।

पुलिस टीम ने 14 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान ग्राम बिरालसी निवासी दीपक उर्फ गोल्डी (35 वर्ष) पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 कुलदीप सिंह परिहार, है0का0 दिनेश कुमार एवं का0 विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *