चरथावल दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल स्थित महादेव मंदिर के पास दा संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष जैन एवं प्रिंसिपल ऋतु जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। किसी ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने सामाजिक संदेश देती नाटिका से दर्शकों को भावुक कर दिया। छोटे बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति देखकर अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

इस अवसर पर प्रबंधक मनीष जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मंच से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं प्रिंसिपल ऋतु जैन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *