मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर सुदर्शन न्यूज़ संपादक सुरेश चौहान का भव्य स्वागत, शिवसेना नेताओं ने किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं हिंदूवादी विचारधारा के लिए चर्चित सुरेश चौहान के मुजफ्फरनगर आगमन पर शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और महादेव के श्रीचरणों में नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश चौहान ने कहा कि देश की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की विभाजनकारी सोच को सफल नहीं होने देना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है
वहीं शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि मुजफ्फरनगर की पावन धरती पर आने वाले देशभक्ति और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों का सम्मान करना संगठन की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा ऐसे लोगों का हौसला बढ़ाने का कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया तथा आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर, सोनिया तोमर, शिवम पंडित, राहुल सैनी, विद्यार्थी सेना नगर अध्यक्ष आकाश सैनी, अजय सैनी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

