चरथावल में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निर्धना में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। गांव मे स्थित ‘भगवती ज्वेलर्स’ नामक दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया।

मुज़फ्फरनगर निवासी ​दुकान के मालिक गौरव वर्मा पुत्र राकेश वर्मा के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान आसपास लोगों की आवाजाही होने के कारण वे घबरा गए और मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि दुकान के अंदर से किसी भी प्रकार के माल की हानि नहीं हुई है।

​यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से ताले तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

​सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पीड़ित गौरव वर्मा ने इस संबंध में थाना चरथावल में लिखित तहरीर दी है और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *