चरथावल विधानसभा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुभाष चौहान ने किया जनसंपर्क

मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुभाष चौहान ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत क्षेत्र के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अभियान को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर देते हुए सभी से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

इसके साथ ही आगामी 18 फरवरी को बलवाखेड़ी में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ठाकुर सुभाष चौहान ने ग्राम बिरालसी, रोनी हाजीपुर, पीपलहेड़ा, नगला पिथौरा, दूधली और बलवाखेड़ी पहुंचकर स्थानीय प्रधानों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान बिरालसी प्रधान मास्टर लोकेश पुंडीर, रोनी हाजीपुर के प्रधान ठाकुर विनोद फौजी, पीपलहेड़ा के प्रधान ठाकुर नेत्रपाल सिंह, नगला पिथौरा के प्रधान ठाकुर रामावतार सिंह, दूधली के प्रधान शोभित पुंडीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील की।

नेताओं ने कहा कि मतदाता जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है, इसलिए हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *