Anuj Tyagi
मुजफ्फरनगर के भौमिक त्यागी ने DUSU चुनाव 2025 में रचा इतिहास, केंद्रीय पार्षद पद पर शानदार जीत
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में मुजफ्फरनगर के भौमिक त्यागी ने नया इतिहास रच दिया है। मलीरा गाँव के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार दीपक त्यागी के पुत्र भौमिक त्यागी ने केंद्रीय पार्षद पद पर अभूतपूर्व जीत हासिल की।
भौमिक ने देशबंधु कॉलेज से चुनाव लड़ते हुए पहले राउंड से ही मजबूत बढ़त बनाई और अंततः रिकॉर्ड मतों के अंतर से विजयी होकर कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले वे संयुक्त सचिव पद पर भी विजेता रह चुके हैं।
लगातार दो वर्षों से DU छात्र राजनीति में सक्रिय भौमिक की यह जीत न केवल छात्र राजनीति की नई दिशा तय करती है, बल्कि मुजफ्फरनगर के लिए भी गर्व का क्षण है।

