Anuj Tyagi


🌸 हिन्द मजदूर किसान समिति ने ग्राम मोलाहेड़ी में किया पितृ-पूजन, बुजुर्गों का सम्मान बन गया प्रेरणा का संदेश 🌸

मुजफ्फरनगर। हिन्द मजदूर किसान समिति से जुड़े किसानों व मजदूरों ने शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को ग्राम मोलाहेड़ी में पितृ-पक्ष के अवसर पर विशेष पितृ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अनोखी पहल में ग्रामीण बुजुर्गों का सम्मान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पंचोकार से हुई। इसके बाद उपस्थित वृद्ध महिला व पुरुषों के चरण धोकर उनका पूजन किया गया। समिति सदस्यों ने उन्हें अन्न, वस्त्र, जल, व्यवहार व औषधियां भेंट कीं और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन महाराज के संदेश अनुसार “वास्तव में जीवित माता-पिता और वृद्ध ही हमारे पितृ हैं। पितृ-पक्ष का वास्तविक महत्व इन्हीं की सेवा और पूजन में है।” उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों में वृद्धों के साथ समय बिताना, उनकी सेवा करना, उन्हें अपने हाथों से भोजन कराना ही सच्चा पितृ-पूजन है।

उन्होंने आगे कहा कि पितृ-पक्ष में वृद्धों की आभा तरंगों से समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि पूर्वजों ने इस अवधि में नया कार्य प्रारंभ करने से मना किया ताकि अधिकतम समय वृद्धों की सेवा में लगाया जा सके। “पहले पितृ पूजन, फिर कन्या पूजन – यही भारतीय परंपरा का सार है,” उन्होंने जोड़ा।

इस आयोजन को सफल बनाने में विकास, ओमप्रकाश, मनीष, आशीष, गुड्डु, प्रवीण, अंकित, आजाद, विक्रांत, वासु और विपिन सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *