Anuj Tyagi


गुर्जर समाज में एकजुटता का आह्वान – राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर

मुजफ्फरनगर।
राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज को आपसी मतभेद भूलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। वे जिला उपाध्यक्ष चौधरी नितिन गुर्जर एडवोकेट के आवास पर गांव जड़वड़ में पहुंचे, जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर ने समाज में एकता बनाए रखने की अपील की और लोगों से संगठन को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया। चर्चा के बाद उन्होंने राजपाल एडवोकेट व बृजपाल प्रधान के आवास पर भी कुछ समय बिताया।

इस मौके पर राजपाल प्रधान, योगेश उर्फ टिटू, रामफल दरोगा,अर्जुन सिंह गुर्जर, प्रदीप मास्टर, जयप्रकाश मास्टर, सचिन नगर, राजेंद्र सिरोहा, जगबीर मोतला, मोहित कुमार, अमित शास्त्री, लीलू, शिवांक गुर्जर, सौरभ गुर्जर, सत्यम गुर्जर, गजे सिंह, मोहित गुर्जर, राहुल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *