Anuj Tyagi


प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भूपेंद्र चौधरी ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, अभिषेक चौधरी के आवास पर पहुचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुजफ्फरनगर में भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी के आवास पर पहुंचे, जहां ग्रामजोशी क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र चौधरी ने अभिषेक चौधरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भोजन भी किया। अभिषेक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हम सबके लिए प्रेरणादायी है तथा यह कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता है।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विधायक मिथलेश पाल,जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी,अमित राठी,अनिल त्यागी चेयरमैन,अंचित मित्तल,सचिन त्यागी,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ो की संख्या में गुर्जर समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *