Anuj Tyagi
समाजवादी पार्टी ने बड़े उत्साह के साथ मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर – समाजवादी पार्टी ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार अपने कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई। इस पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित नेताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार और हिंदू धर्म में देवताओं के दिव्य वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पार्टी जिला सचिव रमेश चंद शर्मा, सपा नेत्री दीप्ति पाल, जिला सचिव पवन पाल, अनुज कुमार गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, सपा सभासद सुंदर सिंह, सपा मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, सपा नेता बालेंद्र मौर्य, डॉ. अलीशेर अंसारी, तरुण शर्मा, विशाल शर्मा, मोहित कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी ने सभी समाजजन को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति, उद्योग और शिल्पकला की महत्ता को उजागर करता है। साथ ही टीम भावना से कार्य करने और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।
#VishwakarmaJayanti #SamajwadiParty #AkhileshYadav #Muzaffarnagar #CulturalCelebration #IndianPolitics #UnityInDiversity #WorkerEmpowerment #PoliticalEvents #IndiaCelebrates

