Anuj Tyagi
विश्वकर्मा जयंती पर आई०पी०एल० रोहाना कलां में हवन-पूजन समारोह, टीम भावना से कार्य करने का संदेश
आई०पी०एल० रोहाना कलां में आज दिनांक 17 सितंबर 2025, बुधवार को विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य आयोजन इकाई के वर्कशॉप में पं. शिवनारायण शास्त्री के द्वारा इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के करकमलों से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस पावन अवसर पर आर० के० तिवारी, रामबीर लल्लर, पंकज बालियान, तरुण कुमार गौड़, संजीव चौधरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हवन और पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए यह आवाह्न किया कि प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एस. गहलौत ने इस इकाई के जीर्णोद्धार के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया है और इस प्लांट से उनकी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमें टीम भावना के साथ मिलकर सुचारू रूप से कार्य करना चाहिए ताकि अच्छे परिणाम हासिल हो सकें।


