शुभम त्यागी बरला ने लिया आध्यात्मिक गुरु दीपांकर महाराज का आशीर्वाद, भावी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बनाई मजबूत तैयारियां
अनुज त्यागी
मुज़फ्फरनगर। आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव, वार्ड नम्बर तीन को ध्यान में रखते हुए भावी प्रत्याशी शुभम त्यागी बरला ने आज आध्यात्मिक गुरु दीपांकर जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर शुभम त्यागी अपने साथियों के साथ पहुंचे और गुरु महाराज का स्वागत भी बड़े आदर भाव से किया। उन्होंने भविष्य में समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए अपने संकल्पों को गुरु महराज के समक्ष रखा। इस दौरान शुभम त्यागी के साथ उनके सहयोगी रजत त्यागी, अभिषेक त्यागी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

शुभम त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि जनसेवा को सर्वोपरि मानकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वे हर संभव प्रयास करेंगे ताकि वार्ड की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जा सके।
इस प्रकार का आध्यात्मिक समर्थन उन्हें राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में निखार प्रदान करेगा।

