Anuj Tyagi

चमोली में बादल फटने से तबाही: नंदानगर के कुन्तरी गांव में 10 लापता, कई भवन जमींदोज, NDRF-SDRF का रेस्क्यू जारी

चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के कुन्तरी गांव में बुधवार तड़के करीब 3 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज़ बारिश और पहाड़ से आए मलबे में कई मकान दब गए, जिससे 10 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। कुन्तरी और फाली गांव में 6 भवन पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि धुरमा क्षेत्र में 4-5 मकान क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही डी.डी.एम.ओ. ने एनडीआरएफ से मदद मांगी। तुरंत 30 सदस्यीय दल, डॉग स्क्वॉड और रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम को रवाना किया गया। SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने और दबे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी और मलबे के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

 

जिला अधिकारी संदीप तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *