Anuj Tyagi

चमोली आपदा के बाद अब नरेंद्रनगर में संकट: ऋषिकेश-टिहरी और रानी पोखरी रोड तीसरे दिन भी बंद


न्यूज़ रिपोर्ट:

नरेंद्रनगर क्षेत्र में हालात तीसरे दिन भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। ऋषिकेश-टिहरी और नरेंद्रनगर-रानी पोखरी रोड पर भारी मलबा गिरने से दोनों मार्ग पूरी तरह ठप पड़े हैं। दो दिनों के बाद भी सड़क से मलबा नहीं हट पाया है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान गांवों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा। बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं, बीमार लोग अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे और सरकारी कर्मचारी भी ड्यूटी करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कुमारखेड़ा क्षेत्र में हालात सबसे गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां बारातघर परिसर में कई वाहन फंसे होने से स्थिति और बिगड़ गई है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तत्काल अतिरिक्त जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाए, ताकि जीवन पटरी पर लौट सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *