महिला काव्य मंच रुड़की इकाई की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कवयित्रियों ने बांधा समां

असलम त्यागी

हरिद्वार l रुड़की में अंतरराष्ट्रीय न्यास “महिला काव्य मंच” की रुड़की इकाई की फरवरी माह की मासिक काव्य गोष्ठी इकाई अध्यक्ष अर्चना त्यागी के निवास स्थान “उत्सव” में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित सदस्यों के आत्मपरिचय से हुई, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर काव्य प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

कवयित्रियों ने समाज, नारी शक्ति, देशप्रेम और मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जसवीर सिंह चौधरी की पत्नी श्रीमती सुभाषिनी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनाओं की सराहना करते हुए महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अनुपमा शर्मा, अनुपमा गुप्ता, शाहिदा शेख, ममता त्यागी, वीना सिंह, कविता गोयल, अलका घनशाला, अर्चना त्यागी, ममता चन्द्रा, निधि जैन, संगीता शर्मा तथा अनामिका त्यागी की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सार्थक और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं निर्देशन के लिए रुड़की इकाई की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा का सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *