स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सभासदों व गणमान्य लोगों के साथ की बैठक।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: चरथावल में स्मार्ट मीटर को लेकर नगर पंचायत के सभागार में चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी।जिसमें ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कस्बे के नागरिक मौजूद रहे।चेयरमैन द्वारा स्मार्ट मीटर के प्रति लोगों के बीच उपजी चर्चा के विषय में बताते हुए उसके समाधान होने तक स्मार्ट मीटर कस्बे में न लगाने की अपील की गयी।वही ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने स्मार्ट मीटर की खूबियों को बताते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर को लेकर आयोजित बैठक में चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में संशय की स्थिति है। कुछ समय पहले विभाग द्वारा लगाये विद्युत मीटरों के स्थान पर पुनः क्यो स्मार्ट मीटर लगाने की आवश्यकता हुई। पुराने मीटरों व स्मार्ट मीटरों में क्या अंतर है।इसके लगवाने से विद्युत उपभोक्ताओ को क्या लाभ मिलेगा। इन सब प्रश्नों के साथ स्मार्ट मीटर की खूबियों व गुणवत्ता का ऊर्जा निगम एक माह में प्रकाशन कराये।लोगों के जागरूक होने के उपरांत ही स्मार्ट मीटर लगवाने की प्रक्रिया की जाए। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम लोगों में स्मार्ट मीटर का मूल्य वसूले जाने की चर्चा सामने आई है जोकि निराधार है। यह स्मार्ट मीटर व केबिल ऊर्जा निगम द्वारा निश्शुल्क लगाये जा रहे है। यूनिट चार्ज में भी कोई बदलाव नही है। सौर ऊर्जा का कनेक्शन लेने के लिए दूसरे मीटर की आवश्यकता नही है। इसके अलावा मीटर रीडर द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों से उपभोक्ताओ को छुटकारा मिलेगा। वही रीडिंग देखकर उपभोक्ता स्वयं बिल भर सकेगा। उन्होंने कहा वह जनता को जागरूक करने के लिए स्मार्ट मीटर की खूबियों का प्रकाशन कराने के बाद ही मीटर लगाने का कार्य शुरू करायेंगे। इस मौके पर चेयरमैन इस्लामुद्दीन, जेई अरविंद यादव,चरथावल देहात प्रधान इसरार साबरी,गुलफाम सभासद,फिरोज अंसारी,अंकित गोयल,अभिनव,सोनू,जीशान त्यागी, आलम त्यागी,हाजी मतलूब राईन आदि सभासद व अनेक नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *