Anuj Tyagi


मुजफ्फरनगर: 1.25 लाख का इनामी लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार

नई मंडी थाना पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2500 रुपये, वीवो मोबाइल, आधार कार्ड, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद हुई है। रवि पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 1 लाख और दिल्ली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और थाना नई मंडी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को खियाली गांव के भूसा व्यापारी से 11 लाख रुपये की लूट में रवि शामिल था। उसके साथी सन्नी और अरविंद पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। वहीं 21 अगस्त को नियाजुपुरा निवासी शमशाद से 4500 रुपये और मोबाइल लूटने में भी रवि का हाथ था।

22 अगस्त की सुबह बागोवाली चौराहा पर चेकिंग के दौरान रवि अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से आया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में रवि के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पूछताछ में रवि ने स्वीकार किया कि उसने दिल्ली में 4.5 लाख की लूट, मेरठ से बुलेट मोटरसाइकिल की लूट और मुजफ्फरनगर में 11 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ मेरठ, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।


#मुजफ्फरनगरपुलिस
#नईमंडीपुलिस
#एसटीएफमेरठ
#इनामीबदमाशगिरफ्तार
#पुलिसमुठभेड़
#लूटकासफलअनावरण

 

#MuzaffarnagarPolice
#NaiMandiPolice
#STFMeerut
#RewardedCriminalCaught
#PoliceEncounter
#LootCaseSolved

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *