पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप किया बरामद।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में करीब डेढ़ माह पूर्व धारदार हथियारों से हमला कर गम्भीर रूप से युवक को घायल करने के आरोपित को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी की निशानदेही पर लोहे का पाइप बरामद किया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी उपेंद्र ने करीब डेढ़ माह पूर्व दर्ज कराये मुकदमें में बताया था कि उसका भाई अजय कुमार उर्फ सेठी मृतक गोवंश को गढ्ढे में दबवाने के लिए नहर के निकट गया था।लेकिन वहां पहले से ही खड़े गांव निवासी राहुल, अजय, विकास, शिवम, विक्रांत व थाना बुढ़ाना के गांव कुरथल निवासी सागर एवं 20 अज्ञात लोगों ने अजय कुमार पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था।कुछ दिन पूर्व आरोपी सागर निवासी गांव कुरथल थाना बुढ़ाना ने न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर दिया था शुक्रवार को थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ढिल्लो ने आरोपित को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी की निशानदेही पर लोहे का पाइप बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *