भगवान रविदास के चरणों में बैठकर जनसमस्याओं को सुनकर समाधान का दिया आश्वासन।

पीडीए जन चर्चा का मतलब समस्या का निदान:–विधायक पंकज मलिक

असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र के ग्राम घिस्सूखेड़ा मे जन चर्चा कार्यक्रम के दौरान सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि पीडीए का मतलब पीड़ितों की समस्याओं का समाधान है।उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।वही गांव में पहुंचने पर विधायक पंकज मलिक।का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखण्ड के ग्राम घिस्सूखेड़ा में पहुंचे विधायक पंकज मलिक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में समाज के पीड़ितों के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए पीडीए के माध्यम से प्रत्येक बूथों पर जन चर्चा कार्यक्रम के तहत जनता को जगाना है।उन्होंने कहा की पीडीए जनचर्चा का सीधा मतलब पीड़ितों के पीड़ा को दूर करने के लिए होने वाले संघर्ष से है, जिसका अर्थ है कि हम सभी वर्गों के गरीब शोषित और पीड़ित लोगों के लिए लड़ेंगे जब तक सबके घर रोशन और सबके चेहरे पर मुस्कान न आ जाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार धर्म मजहब में ध्यान भटका कर अपने सरकार के बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों से पर्दा डाल रही हैं।इस अवसर पर विधायक का ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। वही विधायक पंकज मलिक ने रविदास मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया वहीं भगवान रविदास के चरणों में बैठकर वहां उपस्थित ग्रामवासियों की जनसमस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *