भाकियू नेता विकास शर्मा की चेतावनी का हुआ असर पंचायत में पहुंचे अधिकारी, गांव में घूम कर लिया गया गांव का जायजा।

शिक्षा के मंदिरों को नहीं होने देंगे बंद -विकास शर्मा भाकियू

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मंगनपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूल विलय अभियान योजना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया।इस दौरान ग्राम मंगनपुर का प्राथमिक विद्यालय रोनी हरजीपुर स्कूल में विलय कर दिया है जिसे लेकर ग्रामीण नाराज है।दो दिन पूर्व की पंचायत में शुक्रवार का समय जिला प्रशासन को इस मामले में निदान को दिया गया था। भारतीय किसान यूनियन के नेता की चेतावनी के बाद पंचायत में पहुंचे चरथावल खंड विकास अधिकारी प्रवीण चौधरी एबीएसए कमलेश बाबू चरथावल कोतवाल जसवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की गई।गांव में पिछले एक साल से सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है तथा स्कूल के मुद्दों पर चर्चा होने पर अधिकारीओ ने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण जल्दी कराया जाएगा और मंगनपुर स्कूल को रोनी हरजी पुर स्कूल में विलय नहीं होने दिया जाएगा।इस दौरान अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पंचायत की अध्यक्षता महेंद्र प्रधान द्वारा और संचालन जमशेद अली ने किया इस मौके पर ठाकुर राम भूल सिंह, डॉक्टर रामवीर सिंह,रवि कुमार चौहान,अंकित चौहान,सौरभ चौहान,अनिल राघव, राम भूल सिंह चौहान,ग्राम प्रधान डॉक्टर जितेंद्र सिंह,मामू पुंडीर,मांगेराम शर्मा,संदीप शर्मा,दीपक शर्मा,संजय शर्मा, मोनू शर्मा,डॉक्टर जिले सिंह, अनुज राणा सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed