मंगल सिंह


बेहड़ा अस्सा में मृतक मोहित त्यागी के परिजनों से मिले विधायक मदन भैया, दी सांत्वना

जानसठ डाक बंगले पर सुनी लोगों की जनसमस्याएं

सिखेड़ा/जानसठ। खतौली विधानसभा से रालोद विधायक मदन भैया ने क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत हुए 27 वर्षीय मोहित कुमार त्यागी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मोहित अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था, जिसकी असमय मौत से परिवार गहरे शोक में है।

विधायक मदन भैया अपने काफिले के साथ विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनके सुख-दुख में शामिल हुए।

  • जानसठ में ब्लॉक के सामने स्थित मांगेराम प्रजापति के आवास पर पहुंचे।
  • किल्ली गेट के पास सुरेश सैनी खन्ना के भतीजे मृतक सोनू के परिजनों से भी मिले।
  • सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में भी ग्रामीणों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, जानसठ में पहुंचकर विधायक ने क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर कई शिकायतों का समाधान कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विकास उर्फ़ राफे खां, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना, अमित पंवार, मनोज कसाना, सुमित चपराना, लव कुश त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।


🟢

#मदनभैया #मोहित्यागी #बेहड़ाअस्सा #जानसठ #सिखेड़ा #खतौली #रालोद #विधायक #सड़कदुर्घटना #मुजफ्फरनगर

🔵

#MadanBhaiya #MohitTyagi #BehdaAssa #Jansath #Sikheda #Khatauli #RLD #MLA #RoadAccident #Muzaffarnagar


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *