Anuj Tyagi


देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार करते युवक-युवती रंगेहाथ गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद की जनता कालोनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में देह व्यापार करते हुए युवक और युवती को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से मकान मालिकिन को भी हिरासत में लिया है, जिस पर आरोप है कि वह अपने मकान में देह व्यापार कराती थी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व देवबंद कोतवाल नरेंद्र शर्मा ने किया। कोतवाल ने बताया कि समाज विरोधी और अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट एसडीएम देवबंद को भेजी जाएगी और शहर में कोठे रूपी होटल एवं अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग कोतवाल की इस सख्ती की सराहना कर रहे हैं।


 


🔖

#देवबंदपुलिस #देवबंदकोतवाल #देहव्यापार #पुलिसकार्रवाई #सहारनपुरखबर #देवबंदसमाचार #अनैतिककारोबार #पुलिसकीसख्ती

🔖

#DeobandPolice #DeobandKotwal #SexRacket #PoliceAction #SaharanpurNews #DeobandUpdate #IllegalActivities #StrictAction


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *