वारंटियों की धरपकड़ अभियान अंतर्गत चरथावल पुलिस ने 3 वारंटीयों को किया गिरफ्तार।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र में वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाया गया।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अलग-अलग मामलों मे न्यायालय में पेश न होने पर फरार चल रहे 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। चरथावल पुलिस ने पकड़े गए तीनों वारंटियों को जेल भेज दिया। 
चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि थाना-क्षेत्र के गांव क्यामपुर निवासी अफलातून पुत्र मुसक्का व काला पुत्र अय्यूब रागड़ निवासी क्यामपुर के विरुद्ध न्यायालय में गौकशी का वाद विचाराधीन है।आरोपित के न्यायालय में नियत तिथियों में उपस्थित नही होने पर न्यायालय द्वारा दोनों के वारंट जारी कर दिये गये थे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दूधली चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल ने कांस्टेबल इमरान खान व मनीष कुमार के साथ मिलकर अफलातून व काला को उसके मकान से गिरफ्तार किया है।अन्य वैधानिक कार्यावाही की जा रही है।वही उपनिरीक्षक परवेन्द्र कुमार ने कांस्टेबल लोकेश कुमार के साथ मिलकर अभियुक्त विकास उर्फ सत्यवीर पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम कसौली को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों वारंटियों को जेल भेज दिया है।

