Anuj Tyagi


🕵️‍♂️ “ऑपरेशन कालनेमी” बना बहरूपियों का काल

SSP हरिद्वार की अगुवाई में 44 ढोंगी बाबाओं पर बड़ी कार्रवाई

🗓️ हरिद्वार | 30 जुलाई 2025 | अनुज त्यागी | राजसत्ता पोस्ट अपडेट

हरिद्वार जिले में धर्म की आड़ लेकर लोगों को गुमराह कर रहे बहरूपियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में SSP परमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

हरिद्वार पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 44 बहरूपिया बाबाओं को हिरासत में लिया। ये लोग साधु-संतों का भेष धरकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व ढोंग के माध्यम से श्रद्धालुओं और आमजन को धोखा दे रहे थे, जिससे धर्म की छवि धूमिल हो रही थी।

पुलिस की कार्रवाई विवरण:
🔹 कोतवाली गंग नहर – 24 गिरफ्तारी
🔹 कोतवाली मंगलौर – 11 गिरफ्तारी
🔹 थाना कलियर – 06 गिरफ्तारी
🔹 थाना खानपुर – 01 गिरफ्तारी
🔹 थाना भगवानपुर – 02 गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने मौके पर सभी लोगों का सत्यापन किया। जिनके दस्तावेज़ और गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई

SSP हरिद्वार का कहना है कि यह अभियान ऐसे ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध चेतावनी है, जो आम लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर धर्म के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

👉 राजसत्ता पोस्ट  लगातार इस अभियान की पल-पल की जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे।

📌 #ऑपरेशन_कालनेमी
📌 #ढोंगीबाबा_पर_कार्रवाई
📌 #हरिद्वार_पुलिस
📌 #राजसत्ता_पोस्ट
📌 #अनुज_त्यागी_अपडेट


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *