Anuj Tyagi
🔴 केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के बीच रास्ता बंद
रातभर की बारिश से आया भारी मलबा, 2-3 दिन बंद रह सकता है मार्ग
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 30 जुलाई:
केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। बीते मंगलवार शाम से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग के बीच का हिस्सा (करीब 1.5 किमी दूरी पर) पूरी तरह से बाधित हो गया है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से भारी मलबा, बोल्डर्स और पत्थर गिरने से सड़क का करीब 50-60 मीटर हिस्सा प्रभावित हुआ है, और सड़क के वॉशआउट (धंसने) का भी खतरा बना हुआ है।
रातभर बारिश जारी रहने से क्षेत्र में लगातार पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे सफाई कार्य में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सड़क को पूरी तरह बंद रखा गया है।
पुलिस बल दोनों ओर तैनात किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने गौरीकुण्ड की ओर से लौट रहे श्रद्धालुओं को वहीं रोका है, जबकि केदारनाथ की ओर जा रहे यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोका गया है।
प्रशासन के अनुसार, बारिश का दौर अगर ऐसे ही जारी रहा, तो मार्ग को साफ कर खोलने में 2 से 3 दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है। सभी यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व मौसम और मार्ग की जानकारी अवश्य लें।
#केदारनाथयात्रा #उत्तराखंडन्यूज़ #रुद्रप्रयाग #गौरीकुण्ड #सोनप्रयाग #यात्रामार्गबंद #KedarnathYatraUpdate #RajsattaPost #AnujTyagiUpdates

