योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड: उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री रहने वाले पहले नेता बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार 8 वर्ष 4 माह 10 दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिन्होंने 8 वर्ष 127 दिन तक प्रदेश की कमान संभाली थी।

इस आंकड़े के साथ योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्रियों जैसे मायावती, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और डॉ. सम्पूर्णानंद को भी पीछे छोड़ दिया है।

जानिए अब तक किन नेताओं ने कितने समय तक संभाली प्रदेश की सत्ता:

योगी आदित्यनाथ – 8 वर्ष 4 माह 10 दिन (अब तक)

गोविंद बल्लभ पंत – 8 वर्ष 127 दिन

मायावती – 7 वर्ष 16 दिन

मुलायम सिंह यादव – 6 वर्ष 274 दिन

डॉ. सम्पूर्णानंद – 5 वर्ष 345 दिन

अखिलेश यादव – 5 वर्ष 4 दिन

नारायण दत्त तिवारी – 3 वर्ष 314 दिन

चंद्रभानु गुप्ता – 3 वर्ष 311 दिन

कल्याण सिंह – 3 वर्ष 217 दिन

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और उनकी प्रशासनिक कार्यशैली और सख्त फैसलों ने उन्हें प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बना दिया।

#Tags
#YogiAdityanath #UPPolitics #LongestServingCM #UPNews #योगीआदित्यनाथ #UPCMRecord #उत्तरप्रदेश #GovindBallabhPant #BreakingNews #राजनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *