सिविल सेवा पास कर IPS बने रमणीक गौतम त्यागी का त्यागी भूमिहार समाज ने किया सम्मान

मुजफ्फरनगर,25 जुलाई।
सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस बने रमणीक गौतम त्यागी का राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान किया गया। शुक्रवार को समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी व संगठन पदाधिकारी चरथावल कस्बे स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें संगठन का सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

बताया गया कि रमणीक गौतम त्यागी वर्तमान में नागालैंड में नारकोटिक्स ब्यूरो में एसपी के पद पर तैनात हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज ने रमणीक गौतम त्यागी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *