विशाल भारत गैस सर्विस द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित विशाल भारत गैस सर्विस द्वारा पिछले 22 वर्षों से प्रति वर्ष लगाए जा रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) मुजफ्फरनगर के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान एवं किसान चिंतक, समाजसेवी सरदार सतनाम सिंह हँसपाल ने नारियल तोड़कर संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जल सिंह वर्मा, पवन अहलावत, समद खान, रजत भटनागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधान सतपाल सिंह मान ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए विशाल भारत गैस सर्विस द्वारा भोजन, दवाई व ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था काबिल-ए-तारीफ है। सतनाम सिंह हँसपाल ने कहा कि भोले भक्तों की सेवा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सावन में सभी भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है।

कार्यक्रम में विशाल भारत गैस सर्विस के प्रोपराइटर योगेश शर्मा, चरणजीत सिंह, अमित कुमार, लक्ष्य कुमार, नीटू सिंह, अनुज कुमार, धनप्रकाश, महिपाल सिंह, सतीश वर्मा, नईम, बरामुद्दीन, गिरीश कुमार आदि स्टाफ ने अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *