सहारनपुर

सहारनपुर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2025 के निर्विघ्न व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में आज 19 जुलाई 2025 को डॉग स्कवॉड, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और एएस चेक टीम के साथ मंदिरों, कांवड़ शिविरों, कांवड़ मार्ग, खोया-पाया केंद्रों, आसपास खड़े वाहनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यात्रा की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *