सहारनपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहारनपुर में आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर) सुरक्षा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। यह आधुनिक तकनीक आधारित केंद्र न केवल कांवड़ मार्गों की निगरानी कर रहा है, बल्कि रियल टाइम में समन्वय स्थापित कर रहा है।

त्रिनेत्र प्रणाली के जरिए शिवभक्तों की सुरक्षा की सतत निगरानी की जा रही है। इस व्यवस्था को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी और नगर आयुक्त शिपू गिरी का विशेष मार्गदर्शन रहा है।

आईसीसीसी में कुल दस विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह सभी विभाग एकीकृत रूप से काम कर रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

जनसहयोग भी इस व्यवस्था की मजबूती का आधार बना है। आमजन ने प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग दिया, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। यह त्रिनेत्र व्यवस्था पूरे जनपद की सुरक्षा का पर्याय बन चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *