सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए उत्तरदायित्वों की समीक्षा की गई।

डीएम और एसएसपी ने मार्ग पर मौजूद शिवभक्तों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे शिविरों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर पर एसडीएम, सीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश

दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *