मीरापुर में पत्रकार राहुल शर्मा का भव्य सम्मान, व्यापारियों और भाजपा नेताओं ने की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना

राजसत्ता पोस्ट, मुजफ्फरनगर।
मीरापुर में शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों, भाजपा नेताओं और समाजसेवियों ने उन्हें पगड़ी, पटका, फूलमालाएं पहनाकर और भगवान श्री राधा-कृष्ण की भव्य मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

यह सम्मान समारोह वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आर.के. पाराशर के मीरापुर स्थित आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. आर.के. पाराशर, समाजसेवी पीयूष जैन, व्यापारी नेता विकास गोयल उर्फ डब्बू, व्यापारी नेता मधुर बैन छाबड़ा सहित भाजपा और व्यापारी संगठनों के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।


समारोह की शुरुआत में डॉ. आर.के. पाराशर, पीयूष जैन, विकास गोयल और मधुर बैन छाबड़ा ने राहुल शर्मा को पगड़ी और पटका पहनाकर तथा फूलमालाओं से लादकर सम्मानित किया। इसके बाद भगवान श्री राधा-कृष्ण की भव्य मूर्ति और मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने की ईमानदार पत्रकारिता की सराहना

समारोह में वक्ताओं ने राहुल शर्मा की निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए खुले मंच से सराहना की।
समाजसेवी पीयूष जैन ने कहा कि राहुल शर्मा ने हमेशा निर्बल और असहाय लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। उनकी लेखनी से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आर.के. पाराशर ने कहा कि राहुल शर्मा ने अपनी कार्यशैली से पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और हमेशा पीड़ितों की आवाज को निर्भयता से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।
व्यापारी नेता विकास गोयल ने कहा कि राहुल शर्मा ने अपनी ईमानदार लेखनी और मेहनत से जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका मधुर व्यवहार और कड़ी मेहनत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।


व्यापारी नेता मधुर बैन छाबड़ा ने कहा कि राहुल शर्मा का व्यक्तित्व प्रेरणादायी है और वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
भाजपा नेता अशोक सैनी ने कहा कि पत्रकार राहुल शर्मा ने अपनी निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी से पत्रकारिता जगत में अपनी मजबूत छवि बनाई है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि राहुल शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने में भी अहम भूमिका निभाई है।
भाजपा नेता अभिषेक गर्ग ने कहा कि राहुल शर्मा अपनी कार्यशैली और मधुर व्यवहार के चलते मीरापुर क्षेत्र के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और उन्होंने कई बार मीरापुर का नाम रोशन किया है।

अन्य पत्रकारों और पदाधिकारियों का भी सम्मान

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी सदस्य ऋतुमोहन और तहसील संगठन मंत्री शाहनवाज सोनू को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा भाजपा मीरापुर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भी पत्रकार राहुल शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

सम्मान समारोह में डॉ. आर.के. पाराशर, पीयूष जैन, विकास गोयल, मधुर बैन छाबड़ा, चंद्रपाल चौहान, टिंकू, सुनील कुमार, अंकित तितोरिया, महेश शर्मा, राम शर्मा, प्रदीप चौधरी, संजय गिरी, कार्तिक शर्मा, प्रतीक वत्स, भाजपा नेता रूप सिंह प्रजापति, संजय गिरी, विनय शर्मा वैद्य, अजीत तितोरिया, भाजपा नेत्री पुष्पा देवी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने राहुल शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य और पत्रकारिता में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *