पुरकाजी पुलिस ने बड़े DJ संचालकों को दिया नोटिस, नियम पालन की चेतावनी
राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुरकाजी पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार को पुरकाजी थानाध्यक्ष जयबीर सिंह अपनी टीम के साथ रुड़की पहुंचे और निर्धारित मानकों से बड़े DJ संचालकों को नोटिस जारी किए।
थानाध्यक्ष जयबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा व नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी कांवड़ियों का पुरकाजी में स्वागत है, लेकिन नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने DJ संचालकों को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित मानकों से बड़े DJ का प्रयोग किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्यवाही से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
—

