आईपीएल शुगर मिल तितावी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य
राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड यूनिट, तितावी शुगर कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का आगाज किया। मिल परिसर में इस अभियान के तहत करीब 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिल के अन्य अधिकारी – शशांक श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष मानव संसाधन एवं विधि), करमवीर सिंह (विभागाध्यक्ष गन्ना), शितांशु कुमार (विभागाध्यक्ष इंजीनियरिंग), कपिल देव (सहायक प्रबंधक, ईएचएस) सहित अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने का संदेश देते हुए कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि पौधों की देखभाल भी उतनी ही जिम्मेदारी से करेंगे।
कार्यक्रम में “बात करना बंद करो, पौधे लगाना शुरू करो” स्लोगन के साथ सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।

