रोहाना कलां (IPL) में मियावाकी पद्धति से लगाए गए एक हजार पौधे, वृक्षारोपण महा अभियान में जिला विभागों की सहभागिता

राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर। मैसेर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर इकाई, रोहाना कलां में बुधवार को वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी विभाग और श्रम प्रवर्तन विभाग की उपस्थिति में मियावाकी पद्धति से अलग-अलग प्रकार के एक हजार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर इकाई प्रमुख लोकेश कुमार, विभागाध्यक्ष (यांत्रिक) रामबीर, मानव संसाधन एवं विधि प्रमुख आर.के. तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा, आबकारी निरीक्षक राम अबिलाश, पंकज बालियान, तरुण गौड़, प्रमोद आनंद, संजीव, पंकज शर्मा, अरुण कुमार, पवनेश शर्मा, अमित सिंह, अमित त्यागी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, मोहित सिंह (वरिष्ठ अधिकारी अग्नि और सुरक्षा) सहित मिल के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इकाई प्रमुख ने वृक्षों के संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर कम क्षेत्र में अधिक घनत्व में पौधों को लगाने और उन्हें तेजी से विकसित करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *