प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली प्रीति गिरफ्तार, वीरू फरार

आगरा। यूपी के आगरा में पत्नी प्रीति ने प्रेमी वीरू के साथ मिलकर पति सुरेश सिंह की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना के बाद प्रीति ने पुलिस और परिवार को गुमराह करते हुए इसे आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया और हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

बताया जा रहा है कि प्रीति का वीरू से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह सुरेश की संपत्ति हड़पकर वीरू से शादी करना चाहती थी। इसी मंशा से दोनों ने मिलकर सुरेश की हत्या की साजिश रची। घटना के बाद पुलिस ने जब कॉल डिटेल और परिस्थितियों की जांच की तो प्रीति और वीरू की संलिप्तता उजागर हो गई।

पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि वीरू फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वीरू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में चर्चा है कि प्रेम में अंधी प्रीति ने पति की जान लेकर प्रेमी से शादी करने की साजिश रची थी, लेकिन अब उसका यह सपना जेल की सलाखों में कैद होकर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *