लकुलीश योगाश्रम ने छात्रों को बांटी नोटबुक और पेन, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर। ब्लॉक चरथावल के ग्राम कसौली स्थित लकुलीश योगाश्रम के ट्रस्टियों और कार्यकर्ताओं ने कसौली के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले सभी कक्षाओं के बच्चों को नोटबुक और पेन वितरित कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को योगाश्रम में निःशुल्क सिखाए जाने वाले योगाभ्यास की जानकारी भी दी गई, जिससे बच्चे स्वस्थ रहकर पढ़ाई में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में योगाश्रम कसौली के प्रमुख सचिव ठाकुर कुशलवीर सिंह, ठाकुर ईश्वर सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, ठाकुर अजयवीर सिंह, आदित्य राणा, विशु राणा समेत विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे। बच्चों ने भी उत्साह के साथ नोटबुक और पेन प्राप्त कर पढ़ाई में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *