मुजफ्फरनगर: सादपुर में गहराया जमीनी विवाद, हिंदू पक्ष का आरोप—कोर्ट के स्टे के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश

मुजफ्फरनगर जिले के थाना सदर तहसील क्षेत्र के गांव सादपुर में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव की बंजर और सरकारी जमीन, खसरा संख्या 990, जिसका इस्तेमाल रास्ते के रूप में होता था, उस पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने जबरन कब्जा कर उसे कब्रिस्तान घोषित कर दिया है।

महिलाओं का कहना है कि उक्त जमीन का इस्तेमाल ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, पिछले करीब 100 वर्षों से गांव की महिलाएं इसी स्थान पर गोबर, कूड़ा आदि डालती रही हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, जमीन को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट द्वारा मामले में स्टे जारी किए जाने के बावजूद विपक्षी लोगों ने जेसीबी चलाकर खेतों की मेढ़ और पुस्ते तोड़ दिए।

महिलाओं का आरोप है कि खेतों की मेढ़ और पुस्ते टूटने के बाद किसानों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने और खेत कट जाने के कारण उनके मवेशी भी भूखे खड़े हैं। साथ ही आरोप लगाया गया कि ग्रामीणों की निजी 1-2 बीघा जमीन को भी जबरन कब्रिस्तान के दायरे में दिखाया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने मांग की कि हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने आवागमन का रास्ता खुलवाने तथा सरकारी बंजर भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की।

बाइट- कविता व अन्य ग्रामीण

#Muzaffarnagar #Sadpur #LandDispute #UPNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed