1. राजीव वर्मा अन्नू ने कहा कि लगातार वे अपने वार्डवासियों की पीड़ा को लेकर नगर विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद करते रहे, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। उल्टा, उन्हें इस मामले को दबाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि जब हम जनता की समस्याओं का समाधान ही नहीं कर सकते, तो पार्टी में रहकर उसका क्या लाभ? इसलिए मैंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया है और अब निर्दलीय रहकर जनता की सेवा करूंगा।
    इस मौके पर पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि यह साहसिक कदम पूरे सहारनपुर की जनता को प्रेरणा देगा। जब तक सत्ता पक्ष के प्रतिनिधियों पर दबाव नहीं बनेगा, तब तक जीआईएस सर्वे जैसे काले कानून से मुक्ति नहीं मिल सकेगी।
    प्रेस वार्ता में मौजूद अन्य पार्षदों— अहमद मलिक, नितिन जाटव, नदीम अंसारी, फराज अंसारी, डॉ. एहतेशाम, स्वराज, इमरान सैफी, भूरा मालिक, गुलशेर, हाजी नूर आलम, मोहर्रम अली पप्पू, डॉ. मोहतसीन, अब्दुल खालिक, परवेज मलिक, फहाद सलीम, फजलुर्रहमान, अनिल दास, संजय चौधरी, सोनू जाटव, गौरव वाल्मीकि, दीपक, सनी, अमरीश चौटाला सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने जीआईएस सर्वे के विरोध में एकजुट संघर्ष का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *