सहारनपुर, 
वैश्य अग्र महिला समिति, सहारनपुर का पारिवारिक वार्षिकोत्सव जीपीओ रोड स्थित एक होटल में हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि से हुई। स्वागत नृत्य और भावनात्मक नाटिका ने माहौल को जीवंत बना दिया।ऑपरेशन सिंदूर कार्यक्रम के ज़रिए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया, वहीं कपल गेम्स, फनी नाटिका, प्रश्नोत्तरी और तंबोला से मनोरंजन का पुट भी जोड़ा गया। समिति की बहनों को विशेष टाइटल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षिका विदुषी अग्रवाल ने की, संचालन संस्थापिका रंजना सिंघल ने किया। आयोजन में अध्यक्ष रितु गुप्ता, सचिव सुनीता गर्ग एवं मधु गुप्ता का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर समिति की अनेक सदस्याएं एवं राजेन्द्र अटल, रवि जी, सुबोध अग्रवाल, अनिल, आशीष, नरेश गुप्ता, वरुण, सचिन समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *