रामपुर। शादी से एक दिन पहले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपित थाना भोट के धनुपुरा गांव का सद्दाम है। वह गांव की गुलफशा से एकतरफा प्यार करता था। उससे शादी करना चाहता था। गुलफशा की शादी उसके स्वजन ने गंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गूजर टोला घेर रहमत खां स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल से तय कर दी थी। शादी 15 जून को होनी थी।
सद्दाम ने युवती को धमकी दी थी कि वह निहाल की बरात नहीं आने देगा। उसने शादी से एक दिन पहले अपने दो साथियों फरमान और अनीस की मदद से निहाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में फरमान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुख्य आरोपित सद्दाम की तलाश में थी।

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात में गंज कोतवाली पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस केसरपुर की पुलिया से मृतक निहाल का मोबाइल बरामद करने गई।
तब सद्दाम ने मुख्य आरक्षी गजेंद्र की पिस्टल छीन ली और भाग गया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में उस पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया।