Pushkar Singh Dhami ने C. R. Patil से की भेंट, हरिद्वार कुंभ 2027 और नमामि गंगे परियोजनाओं पर चर्चा
देहरादून
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में Haridwar में प्रस्तावित कुंभ की तैयारियों और नमामि गंगे से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सतत आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
धामी ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹253 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी देने, जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त धनराशि जारी करने तथा इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल और जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार की भी मांग की। इन परियोजनाओं से 665 क्यूसेक अतिरिक्त पानी उपलब्ध होने का अनुमान है, जिससे हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र को लाभ मिलेगा और करीब 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। साथ ही क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा तथा गंगा संरक्षण के लक्ष्य को और सशक्त बनाया जाएगा।
#AnujTyagiPost

