गुल बहार राव को भाकियू में अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ महासचिव (पश्चिमी उप्र) की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए ग्राम शेरपुर निवासी गुल बहार पुत्र नफीस अहमद को अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ महासचिव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है।

जारी मनोनयन पत्र (दिनांक 22 फरवरी 2026) के अनुसार गुल बहार पहले से ही महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के पद पर कार्यरत हैं। उनके संगठनात्मक कार्य और सक्रियता को देखते हुए यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

संगठन ने अपेक्षा जताई है कि वे किसान हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *