फतेहपुर। शहर के केबी नगर मुहल्ला स्थित वेलुअर कैप्री गोल्ड लोन शाखा में 7 लाख 48 हजार 400 रुपये का लोन लेकर आरोपित ने सोना जमा नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर छह मई तक देने का समय मांगा इसके लिए रुपये देने से मुकर गया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
जिस पर कैप्री गोल्ड शाखा के कर्मी आलोक प्रताप सिंह ने एसपी अनूप कुमार सिंह से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पीड़ित की ओर से आरोपित सगे भाइयों समेत मुथूट फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बांदा जिले के बबेरू निवासी आलोक प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि वह कैप्री गोल्ड लोन शाखा में कार्यरत है।बिंदकी के शहबाजपुर निवासी शिवम कुमार गुप्ता शाखा के पुराने ग्राहक है। इनका एक लोन मुथूट फाइनेंस में चल रहा था।

इन्होंने बैंक में संपर्क कर इच्छा जाहिर किया कि मुथूट फाइनेंस से सोना वापस लाकर कैप्री गोल्ड में रखना चाहता है। जिस पर उसका शपथ पत्र लेकर 20 मार्च 2025 को बी.टी. बनाकर 7 लाख 48 हजार 400 रुपये शिवम के खाते में भेज दिया। शर्त ये थी कि वह मुथूट फाइनेंस से सोना निकालकर यहां सोना जमा करेगा।
इस बीच शिवम की नियत बिगड़ गई। आरोप लगाया कि शिवम ने मुथूट फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर करुणा निधि शुक्ला से सांठगांठ कर साजिश के तहत पैसा अपने यहां जमा करा लिया और सोना भी नहीं जमा किया। घर जाने पर शिवम कुमार गुप्ता के भाई ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पैसा वापस कराने की मांग की। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।