मैनपुरी। योगी सरकार में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा अभियान से अपराधियों में खौफ है। इसी के तहत गुरुवार का 30 अधिक लूट सहित अन्य गंभीर मामलों का आरोपी बच्चों सहित एसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उसने एएसपी ग्रामीण के सामने बच्चों की खातिर जुर्म की दुनिया छोड़ने की कसम खाई।
इस पर एएसपी ने अपराधी से हर सप्ताह कोतवाली पहुंचकर अपनी जानकारी पुलिस को देने और एक साल तक किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्तता न मिलने पर सम्मानित करने का आश्वासन दिया है।
यह है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले निवासी दलवीर सिंह गुरुवार को पत्नी और दो बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां वह एएसपी राहुल मिठास से मिला और कहा कि उन पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दो साल पहले लूट के मामले में वह जेल गया था। जहां से वह तीन दिन पहले ही जमानत पर आया है। बार-बार जेल जाने से पत्नी और बच्चों के पालन पोषण में कठिनाइयां हो रही हैं। ऐसे में अब उसने बच्चों की खातिर अपराध का रास्ता छोड़ने का मन बना लिया है।
पत्नी द्वारा संचालित की जा रही दुकान से ही बच्चों की परवरिश कर कभी भी अपराध के रास्ते पर नहीं चलेगा। इसलिए उसे सुधरने का मौका दिया जाए। पत्नी ने भी एएसपी से उसे एक मौका दिए जाने की मांग की।
पत्नी द्वारा संचालित की जा रही दुकान से ही बच्चों की परवरिश कर कभी भी अपराध के रास्ते पर नहीं चलेगा। इसलिए उसे सुधरने का मौका दिया जाए। पत्नी ने भी एएसपी से उसे एक मौका दिए जाने की मांग की।
एएसपी राहुल मिठास ने कहा कि वाकई में वह सुधरना चाहता है तो पुलिस उसकी पूरी मदद करेगी। यदि वह अपनी आदतों में सुधार करेगा तो समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर दिया जाएगा।
उसे समय-समय पर संबंधित थाने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ऐसा एक साल तक करने के बाद जब पुलिस को लगेगा कि वह सुधर चुका है तो उसे सम्मानित भी किया जाएगा।
उसे समय-समय पर संबंधित थाने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ऐसा एक साल तक करने के बाद जब पुलिस को लगेगा कि वह सुधर चुका है तो उसे सम्मानित भी किया जाएगा।