गाजियाबाद। मां-बच्चे की सेहत को संवारने के टिप्स अब गर्भवती महिलाओं को मोबाइल पर घर बैठे मिलेगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए किलकारी व्हाट्सएप प्रोग्राम शुरू किया है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में इसको लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कहा कि परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम बेहद उपयोगी और लाभदायक होगा।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किलकारी सेवा सभी गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए है। गर्भवती महिलाओं की जानकारी आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर उपलब्ध रहती है। प्रत्येक सप्ताह गर्भवती को आडियो मैसेज एवं व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से सेहत को संवारने के टिप्स घर बैठे प्राप्त होंगे, जिसमें गर्भावस्था के संदर्भित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएंगी।

किलकारी काल लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 0124451660 नंबर से आएगी। पूरा संदेश सुनने के बाद एक का बटन दबाने पर किलकारी व्हाट्सएप सेवा उनके मोबाइल पर शुरू हो जाएगी और प्रत्येक सप्ताह संदेश मिलते रहेंगे।
मोबाइल एकेडमी आशाओं के क्षमता वर्धन के लिए प्रोग्राम आयोजित करती रहती, जिसमें आशाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संदर्भित महत्वपूर्ण जानकारी उनके आरसीएच पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मोबाइल एकेडमी टोल फ्री नंबर 14424 डायल करने पर आसानी से मिल सकेगी।

इस मौके पर प्रशिक्षण अरमान संस्था के कार्यकर्ताओं के अलावा डिप्टी सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार, डीपीएम अनुराग भारती और बीपीएम मौजूद रहे।