गोरखपुर। गौनर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान महिलाओं को परेशान करने पर हुए विवाद में रविवार को पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया।
विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कराने के बाद से आरोपी नाराज चल रहे थे। इसके बाद अलग-अलग दिनों में हमला कर सन्नी सिंह, विशाल और आश्रम को पीटकर घायल कर दिए। इसमें विशाल व सन्नी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यह है पूरा मामला

विद्या प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में 28 अप्रैल से लेकर छह मई तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन था। तीन मई को गांव का राजमहल कुछ युवकों के साथ आया और महिलाओं को परेशान करने लगा।

मना करने पर विवाद करते हुए मारने पीटने लगा। शोर सुनकर गांव के विशाल मौके पर आए तो आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। केस दर्ज कराने पर आरोपी नाराज हो गया और गांव के राहुल को पीट दिया।
अगले दिन चार मई को राजमहल अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम को पीटा। गांव के लोग उलाहना लेकर आरोपी के घर गए तो वह नहीं मिला। इसके बाद राजमहल घर आया और बघाड़ निवासी राज मोदनवाल, अंबरीश, विक्रम पासी, विशाल, बब्लू, रिशु व राज पासवान के साथ आया और बेटा सन्नी सिंह पर हमला कर दिया।
उसकी जेब से मोबाइल व रुपए लेकर फरार हो गए। सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *